Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भपात कराने की धमकी

India-1stNews




बीकानेर: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भपात कराने की धमकी

बीकानेर@ छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म और उसका तीन माह का गर्भ गिराने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से छत्तरगढ़ थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि आठ-नौ माह पूर्व गांव में रहने वाला रफीक खां उसके संपर्क में आया। उसे बहला-फुसलाकर वश में कर लिया और अपने घर ले गया। उसे गोलियां खिलाई और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया जिससे वह तीन माह की गर्भवती है।


इस बारे में पता चलने पर रफीक और उसके मामा जुमाल खां ने पीड़िता से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर गर्भ गिराने के लिए कहा। उसे जबरन बीकानेर ले जाकर गर्भ गिराना चाहते हैं। रफीक चार माह से लगातार दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है जिसकी जांच सीओ खाजूवाला विनोद कुमार करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562