Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, सात कैसिनो समेत नगदी बरामद

India-1stNews




बीकानेर में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, सात कैसिनो समेत नगदी बरामद




बीकानेर के रामपुरा बस्ती में मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने एक अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 6000 रुपए से अधिक की नकदी जब्त की गई है साथ ही सात कैसीनो भी अपने कब्जे में लिए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुरा बस्ती के सरकारी स्कूल के पास निर्मल देवड़ा की दुकान मोहित वीडियो गेम शॉप पर कैसीनो चल रहा है. मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि "मौके पर छापा मारने पर हमें गेम शॉप में अवैध जुआ चलता मिला.



पहले भी एक अवैध कैसीनो पर हुई थी कार्रवाई

आपको बता दें कि बीकानेर में इस से पहले भी एक अवैध कसीनो पर कार्रवाई की गई थी.नयाशहर थाना पुलिस ने रेड मारकर अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया था जहाँ से सात जनों सहित नगदी बरामद की थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562