Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शनिवार को भी स्कूलों में छुट्टी, लेकिन....

India-1stNews




बीकानेर: शनिवार को भी स्कूलों में छुट्टी, कोलायत, बज्जू क्षेत्र में






बीकानेर में तेज बारिश के बाद शुक्रवार की तरह शनिवार को भी जिले की दो तहसीलों में अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर ने पूरे जिले के बजाय सिर्फ कोलायत और बज्जू में अवकाश के आदेश दिए हैं। वहीं बीकानेर शहर सहित अन्य कस्बों में स्कूल यथावत खुलेंगे।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि अत्यधिक बारिश,अतिवृष्टि व जलभराव की स्थिति को देखते हुए शनिवार को बज्जू और कोलायत क्षेत्र के समस्त सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि बीकानेर जिले के इन दो तहसीलों में सर्वाधिक बारिश के बाद कई गांवों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में बच्चों के स्कूल जाने पर खतरा हो सकता है। इसी सावधानी के चलते कोलायत और बज्जू के गांवों और तहसील मुख्यालयों पर स्कूल और कोचिंग के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र आदि भी बंद रहेंगे।

कोलायत के कई गांवों में पानी भरने से लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। बाढ़ के हालात नजर आ रहे हैं। पहले भी बीकानेर के बज्जू क्षेत्र में बाढ़ आ चुकी है। बारिश पानी देखने के बहाने ही बच्चे चले गए थे, जिसमें एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। भाई की मौत का समाचार सुनकर बहन ने भी फंदा लगा लिया था। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ही प्रशासन छुट्‌टी की घोषणा कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement