Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

रामदेवजी मेले को लेकर शहर में तैयारियां शुरू, गौतम चौक में जागरण आज, रांका ने किया कार्यालय का उद्धघाटन

India-1stNews




रामदेवजी मेले को लेकर शहर में तैयारियां शुरू, गौतम चौक में जागरण आज

बीकानेर@ लोक देवता बाबा रामदेवजी के मेले को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में भक्ति जागरणों की धूम है। पैदल यात्रियों कीे सेवा के लिए सेवादार संस्थाएं भी तैयारियों में जुट गई है। इसी सप्ताह के अंत तक पैदल यात्रियों के जत्थों की रवानगी शुरू हो जाएगी। फ़्रेंड्स क्लब सेवा संस्था की ओर से निशुल्क सेवा की जाएगी। इसके लिए 1 से 7 सितंबर तक बीकानेर से 110 किलोमीटर पर शिविर लगाया जाएगा। आज पाबूचौक में समाजसेवी महावीर रांका द्वारा बाबा की ज्योत कर कार्यलय का उद्घाटन किया गया कार्यकरणी सदस्यों सहित नवरत्न दैया, लकी गहलोत, जयकिशन सोनी, रामदेव उपाध्याय,सीताराम, चौथमल, श्याम सुंदर सहित अन्य भक्तों की भागीदारी रही।



जागरण आज
गंगाशहर में बुधवार रात को भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बाबा रामदेव भक्त मण्डल कार्यकरणी श्रीमोहन ने बताया कि जागरण में दौलत गरवा एंड पार्टी, शंकर व्यास व नियाज़ हसन आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। जिसका लाइव प्रशारण भी यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। 1 सितम्बर को संघ पैदल रवाना होंगे।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement