Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एएसआई की दबंगई गैस संचालक के साथ की मारपीट, लाइन हाजिर

India-1stNews




बीकानेर: एएसआई की दबंगई गैस संचालक के साथ की मारपीट, लाइन हाजिर

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस में कार्यरत एक एएसआई की दबंगई देखने को मिली। एएसआई ने एचपी गैस एजेंसी संचालक व कर्मचारियों के साथ मारपीट, बदसलूकी की। वही इस मामलें में जिला पुलिस अधीक्षक ने सख्ती दिखाते हुए एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। जसमान एचपी गैस एजेंसी संचालक ने आनंद प्रकाश प्रजापत ने बताया कि शनिवार को एएसआई सुरेश कुमार यादव एजेंसी खुलने से पहले आए और तीन- चार सिलेंडर की डिमांड की इस पर ने उन्हें थोड़ी देर इंतजार करने का बोला। इतना सुनने के बाद एएसआई भड़क उठा और उसने गाली गलौज शुरू कर दी। इसी ने जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने गैस एजेंसी संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रजापत ने आरोप लगाया कि उसके साथ थाने में भी मारपीट की गई है। इस मामले में एएसआई सुरेश कुमार यादव ने भी संचालक और अन्य कर्मचारी ने मारपीट और दुर्व्यवहार और पैसे छीनने का आरोप लगाए है। इस घटना का बीकानेर एलपीजी एसोसियेशन ने रोष जताया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement