Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: हड़ताल खत्म, सफाई व्यवस्था को अब लाना होगा पटरी पर

India-1stNews




बीकानेर: हड़ताल खत्म, सफाई व्यवस्था को अब लाना होगा पटरी पर

बीकानेर@ 23 जुलाई से बीकानेर सहित पूरे राज्य में कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी आज काम पर लौट आयेंगे। कल जयपुर में हड़ताल खत्म करने का निर्णय हो गया।

स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सरकारी आवास पर कल रविवार को हुई बैठक में भर्ती को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य मांगों पर भी सहमति बन गई। सोमवार को जयपुर में हैरिटेज नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की सभा होगी, जिसमें मंत्री खर्रा भी उपस्थित रहेंगे। सभा के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आयेंगे। मंत्री के आवास पर हुई बैठक में विधायक कालीचरण सराफ, संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर इन्दोरिया सहित अन्य सफाई संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562