Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रैन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

India-1stNews




बीकानेर: ट्रैन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना बाबूलाल फाटक के पास की है। जहां श्रीगंगानगर कोचिवली ट्रेन की चपेट में दो व्यक्ति कट गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि इन दोनों ने आत्महत्या की है या ये रेल लाइन क्रॉस करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गये। घटना के बाद ट्रेन को रोका गया। ये दोनों व्यक्ति ट्रेन के नीचे फंस गये। दोनों के दो टुकड़े हो गये है। जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया। फिलहाल सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया।खबर लिखे जाने तक दोनों की शिनाख्त नहीं हुई पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562