Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो दर्जन बाइक सहित दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो दर्जन बाइक सहित दो गिरफ्तार

बीकानेर में बाइक चोरी के मामले बढ़ने के साथ ही पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। कोटगेट पुलिस ने एक साथ 24 बाइक जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक की डिटेल सार्वजनिक की जा रही है, ताकि संबंधित मालिक वापस ले सकें।


पुलिस ने बताया- पिछले दिनों चोरी हुई बाइक की पड़ताल करते हुए दो युवकों भंवरलाल और लक्ष्मण राम को गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग जगह से 24 बरामद बरामद की गई। पुलिस ने सभी बाइक की रिपोर्ट तैयार की है, जिसे सार्वजनिक किया जा रहा है। ये बाइक बीकानेर शहर में ही अलग-अलग जगहों से चोरी की गई थी।




गांवों में बेचते थे सस्ते दामों पर
चोरी की बाइक बीकानेर या बीकानेर से बाहर गांवों में सस्ती रेट पर बेच दी जाती है। महज दस से पंद्रह हजार में बाइक लेने के लालच में लोग चोरी की बाइक खरीद लेते हैं। कई बार ऐसी बाइक ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ जाती है, जिसके बाद चोरों को पकड़ा जाता है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562