Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ससुराल आए युवक ने की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ आत्महत्या के मामलों में जिले भर में हर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। छोटी छोटी बातों पर लोग अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेते है। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर आत्मघाती कदम से दूर रहने के लिए कैम्पेनिंग भी करवा रही है फिर भी लोग अपनी जान गंवा देते हैं।


 

कल रात नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रोड़ गांव की रोही की है। थानाधिकारी हंसराज के अनुसार बंधला निवासी लेखराम मेघवाल (26) बीती रात को यहां अपने ससुराल गया था। पर ससुराल कि ढाणी से पहले खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी पीहर में ही थी। जिसके दो बच्चे भी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मर्ग रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562