Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आंखों में मिर्ची डालकर 2 लाख की लूट

India-1stNews





बीकानेर@ किसान से दो लाख रुपए लूट लिए गए। घटना बुधवार शाम की है, जिसके बाद खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची। अब तक लूट करने वाले युवकों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

खाजूवाला के आठ केवाईडी स्थित चक 32 हेड में रहने वाले किसान कृष्ण कुमार ने इस बारे में पुलिस को रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि वो दो लाख रुपए नगद लेकर किसी काम से घर से निकला था। इस बीच रास्ते में मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया। रुकने के साथ ही तीनों ने ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी और दो लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग लिए। इन तीनों मिलकर कृष्ण कुमार की आंखों में मिर्ची डाल दी थी, जिससे वो न तो मुकाबला कर सका और न ही पीछा कर सका था। इसी का फायदा उठाकर ये तीनों बदमाश रुपए लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दरअसल, घटना खेतों के बीच सड़क की है, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। पुलिस अब बाइक और युवकों के हुलिये के आधार पर पड़ताल कर रही है। बुधवार शाम की इस घटना के बाद सुबह तक पुलिस के हाथ खाली है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562