Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ लीलन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद सुरपुरा स्टेशन मास्टर नरेशलाल वर्मा की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हुई है। घटना बीकानेर रेलमार्ग पर सुरपुरा स्टेशन के पास मंगलवार रात 10.15 बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि में सुरपुरा रेलवे स्टेशन के पास युवक के लीलन एक्सप्रेस ट्रेन चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षत विक्षत हालत में पड़े शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतक युवक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास में पहचान संबंधी कोई दस्तावेज और रेल टिकट भी नहीं मिला है। जीआरपी पुलिस ने आसपास के थानों और जीआरपी चौकियों को मृतक की पहचान के लिए सूचना भिजवाई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562