Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पत्रकारिता पर होगी तीन दिवसीय कार्यशाला, पंजीयन शुरू पत्रकारों के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विद्यार्थी भी निभायेंगे भागीदारी

India-1stNews




पत्रकारिता पर होगी तीन दिवसीय कार्यशाला, पंजीयन शुरू

पत्रकारों के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विद्यार्थी भी निभायेंगे भागीदारी




बीकानेर, 27 अगस्त।  एडिटर एसोसिएशन के तत्वाधान में तीन दिवसीय पत्रकारिता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला रामपुरिया कॉलेज के आईएमएस (एमबीए कालेज ) कैंपस में आयोजित होगी।

एडीटर एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द आचार्य ने बताया कि बीकानेर मे नवोदित पत्रकारों को वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव का लाभ दिलाने के उद्देश्य के साथ पत्रकारिता पेशे की आधारभूत जानकारियां, कार्य पद्धति, विषय विशेष की रिर्पोटिंग, हिन्दी भाषा, प्रेस फोटोग्राफी, आईटी व इन्टरनेट तकनीकी संसाधन के साथ आय के अवसर जैसे विषयों को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमें कुल 8 सेशन होंगें। 


सचिव विनय थानवी ने बताया कि इस कार्यशाला मे कुल 60 सीटे हैं तथा  कार्यशाला में पत्रकारिता करने के इच्छुक कोई भी छात्र - छात्रा, कार्यरत पत्रकार, संगठन प्रतिनिधि इसमे हिस्सा ले सकता है। इस कार्यशाला से लोगों को पत्रकारिता तथा इस पेशे मे कार्य कर रहे पत्रकारों सेे प्रत्यक्ष सीखने जानने का मौका मिलेगा। इसमें यूट्यूब, इंस्टाग्राम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से कार्य कर लोग भी हिस्सा ले सकेंगें। प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार 30 अगस्त से रविवार 1 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा अर्थात तीन दिन के लिए प्रतिदिन दो घंटे में कुल तीन तीन सत्र आयोजित होगें।  
कार्यशाला संचालन समिति के योगेश खत्री ने बताया की इसमे विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के प्रतिनिधी जो कि मुख्य रूप से मीडिया संयोजक, पीआरओं, लेखन, रिर्पोटिंग का कार्य देखते हो उनके लिए उपयोगी कार्यशाला होगी जिसमे प्रेस विज्ञप्ति बनाना और मीडिया हाउस तक भेजने जैसी प्रक्रिया शामिल है।

कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए राजेश रतन व्यास, कोषाध्यक्ष मनोज व्यास, अजीज भूट्टा, बलजीत गिल, सरजीत सिंह, पत्रकार उमेश पुरोहित, सतवीर सिंह,  गोवर्धन सोनी, दिलीप गुप्ता, वीरेन्द्र जैन आभाणी,  राजेश आचार्य, राहुल मारवाह, यतीन्द्र चढ्ढा, के कुमार आहुजा, अजय त्यागी, सुनील शर्मा, सुमेश्ता विश्नोई, विमल देवड़ा सहित अन्य सदस्य सक्रियता से कार्य कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement