Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को माना आईडल, पहुंच गया सलाखों के पीछे

India-1stNews




बीकानेर: सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को माना आईडल, पहुंच गया सलाखों के पीछे

इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर्स को फॉलो करना, यूट्युब पर उनके वीडियो और गाने सर्च कर सुनना जिले के कालू थाना क्षेत्र के सहजरासर निवासी 20 वर्षीय युवक को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर सख्ती के लिए धारा 170 बीएनएसएस में कार्रवाई करते हुए मणीपाल नाई पुत्र रामुराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स अकाउंट को फॉलो करता था, साथ ही उनके गुणगान वाले वीडियो सर्च कर गांव के अन्य युवकों को भी दिखाता था। साथ ही युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी हथियार के साथ फोटो अपलोड कर रखी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए कालू पुलिस टीम द्वारा युवक को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562