Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: एक ही दिन में तीन जनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसमें दो नाबालिग

India-1stNews




बीकानेर: एक ही दिन में तीन जनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसमें दो नाबालिग

बीकानेर@ शहर के अलग अलग इलाके में एक युवक और दो नाबालिग ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसमे पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का सामने आया है। थानाधिकारी परमेश्वर सुथार से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छबीली घाटी निवासी संजय खत्री है, जिसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वहीं दूसरा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय बच्चे ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाने के एएसआई कुलदीप यादव ने बताया कि बान्द्रा बास निवासी राकेश वाल्मिकी के बेटे ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को दे दिया है। हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर इस नौनिहाल ने क्यों फांसी लगाई।

इधर व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिगा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना डिफेंस कॉलोनी उदासर की है। जहां 17 वर्षीय  बालिका ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतका मूल रूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562