Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: देर रात भुट्टों के बास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक वाहन जब्त

India-1stNews




बीकानेर: देर रात भुट्टों के बास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक वाहन जब्त 

बीकानेर में गुरुवार रात अचानक पुलिस हथियारबंद जाब्ते के साथ उतरी। बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने उतरा सशस्त्र दल भुट्टों का बास इलाके में पहुंचा और जबरदस्त तलाशी अभियान शुरू किया।
बता दे कि इस इलाके में नशा व अन्य गतिविधियों को लेकर बहुत शिकायत मिल रही थी। 

एएसपी सदर आईपीएस रमेश और एसएचओ सदर कुलदीप चरण के नेतृत्व में QRT टीम और पुलिस फ़ोर्स ने साथ चेकिंग अभियान शुरू किया। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि इस कार्रवाई में 20 से अधिक संदिग्ध वाहन ज़ब्त किए गए हैं। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि पुलिस यहां विशेष इनपुट के बाद पहुंची है। ऐसे जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई या खुलासा हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562