Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर आ रहे लोगों से DSP ने ली लाखों की रिश्वत! APO किए गए अनिल माहेश्वरी

India-1stNews




बीकानेर आ रहे लोगों से DSP ने ली लाखों की रिश्वत! APO किए गए अनिल माहेश्वरी

राजस्थान पुलिस के एक डीएसपी की ओर से अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। मामले की जांच करवाने के बाद एसपी ने डीएसपी को एपीओ कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी गई है। इस मामले में वसूली का माध्यम बने एक भाजपा नेता-पार्षद का भी जिक्र है।


हरियाणा से बीकानेर धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे थे, रास्ते में हो गया यह घटनाक्रम

चूरू जिले में सरदारशहर इलाके में वृताधिकारी अनिल माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत हरियाणा के लोगों ने की थी। रेवाड़ी इलाके से किसी अमन जाट नामक की व्यक्ति की ओर से सीएमओ और चूरू एसपी को शिकायत की गई। इसमें बताया गया कि एक दिन पहले 16 सिंतबर की रात को हरियाणा के रेवाड़ी इलाक से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पांच छह गाड़ियों के जरिए दो दर्जन से अधिक लोग चूरू-सरदारशहर से होते बीकानेर की तरफ जा रहे थे। सरदार शहर पहुंचने पर रात्रि गश्त पर तैनात संबधित इलाके के वृताधिकारी अनिल माहेश्वरी ने गाड़ियों को रोककर पूछताछ के नाम पर सवार लोगो को पुलिस थाने में ले आए। आरोप है कि उन्हें छोड़ने के एवज में इस पुलिस अधिकारी ने लाखों रुपए दबाब बनाकर ऐंठ लिए। जांच जारी है और डीएसपी ने आरोपों को निराधार बताया है।

हरियाणा से राजस्थान सीएमओ हुई थी शिकायत

दरअसल यह कार्रवाई हरियाणा से राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई रिश्वत मांगने की शिकायत पर हुई है। चूरू एसपी को मिली शिकायत के बाद IPSअफसर से मामले की जांच करवाई गई और फिर अनिल माहेश्वरी को सरदारशहर सीओ के पद से हटाया गया।

कौन है अनिल माहेश्वरी

अनिल माहेश्वरी 2013 में एक सरकारी स्कूल में लैब असिस्टेंड के रूप में पहली सरकारी नौकरी में आए थे। इसके बाद उन्होंने राजस्थान पुलिस सेवा में सफलता हासिल की।

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने पुलिस पर उठाए सवाल

सांसद राहुल कस्वां ने भी इस मामले को पुलिस एवं सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया था। सांसद राहुल कस्वां ने बुधवार दोपहर को ही ट्वीट किया था। सांसद कस्वा ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे। बताया जा रहा है कि सांसद कस्वां ने अपने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग पर बल दिया था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement