Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के कुचौर आथुणी गांव में एक 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 8 सितंबर की है, जब विशाल (29), पुत्र विजयपाल जाट, ने अपने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई देवेन्द्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562