Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: बस ट्रेवल्स संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: बस ट्रेवल्स संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

गंगाशहर थाना इलाके के जैन पीजी कॉलेज के पास स्थित सालासर ट्रेवल्स के संचालक मांगीलाल बिश्नोई पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत के आरोप में मामला दर्ज किया है। बीकानेर में दस्सानियों के मोहल्ले की निवासी तथा रानी बाजार में किसान छात्रावास के पास दुल्हन एक्सक्लुसिव फर्म की संचालक मोनिका तातेड़ पत्नी राजकुमार तातेड़ ने जरिये एसीजेएमन. 04 बीकानेर इस्तागासा 8 सितंबर को मांगीलाल बिश्नोई के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज कराई है।

मोनिका ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि उसने अपनी फर्म दुल्हन एक्सक्लुसिव का एक पार्सल सूरत में आनन्द्म नामक फर्म को भेजने के लिये गत माह 6 अगस्त को सौंपा था। इस पार्सल में साड़ी, लहंगा, सलवार सूट, ड्रेस मेटीरियल आदि पैके किए हुए थे। यह पार्सल अब तक संबंधित फर्म को नहीं मिला है। पार्सल में कुल 67 हजार 590 रुपये का ड्रेस मेटीरियल था।

पार्सल को बीच में ही खुर्दबुर्द कर दिया

सालासर ट्रेवल्स के संचालक ने इस पार्सल को बीच में ही खुर्दबुर्द कर दिया है। परिवादिनी मौनिका के अनुसार उसकी फर्म ने ने सालासर ट्रेवल्स को कई बार अपने पार्सल की बाबत तकादा किया। सालासर ट्रेवल्स के प्रोपराईटर मांगीलाल बिश्नोई से पूछा कि उक्त माल कहां भेजा गया है, अब उक्त माल कहां है। इसका मांगीलाल कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ट्रेवल्स संचालक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई लाभूराम को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement