Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अल्टो-पिकअप भिड़े, भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर: अल्टो-पिकअप भिड़े, भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

बीकानेर में एक बार फिर जानलेवा सड़क हादसा हुआ है। अल्टो-पिकअप की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 08 माह के बच्चे सहित तीन की मौत हो गई। तीन घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। इन घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात जयपुर रोड पर नौरंगदेसर के पास हुआ। यहां आमने-सामने आल्टो और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ियां पिचकने के साथ ही आपस में फंस भी गई। इाईवे पेट्रोलिंग ने मशीनों से गाड़ियों को अलग करवाया।

तब तक एक डॉक्टर मौके पर ही पहुंच चुका था ऐसे में घायलों को रैफर किया गया। बताया जाता है कि आठ माह के बच्चे ने पीबीएम ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ा।

मृतकों में श्रीडूंगरगढ के कालूबास निवासी मनोज सोनी, आडसर बास निवासी कल्याण सोनी और आठ माह का बालक पार्थ पुत्र रमेश लावट शामिल है। घायलों में दो महिलाएं पूजा, निशा शामिल हैं। इनमें से एक उस बच्चे की मां है जिसकी हादसे में मौत हो चुकी है।

मौत पर संवेदना जता लौट रहा था परिवार :

बताया जाता है कि श्रीडूंगरगढ निवासी बीकानेर में किसी की मौत पर संवेदना जता कर लौट रहे थे। वापसी में नौरंगदेसर के पास रात लगभग साढ़े 10 बजे हादसा हो गया। जिसमें तीन जानें चली गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562