Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: चौधरी कॉलोनी में व्यक्ति की हत्या! भाई ने भाई-भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

India-1stNews




गंगाशहर: चौधरी कॉलोनी में व्यक्ति की हत्या! भाई ने भाई-भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चौधरी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय शंकर लाल विश्नोई बताई जा रही है। इस संबंध में भाई ने भाई के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट देते हुए मामला दर्ज कराया है। गंगाशहर एसएचओ समरवीर के अनुसार चौधरी कॉलोनी निवासी 50 वर्षी शंकरलाल बिश्नोई की मौत हुई, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई गोपीराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अपने भाई व भाई की पत्नी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि आरोपि से पूछताछ की जा रही है। समरवीर के अनुसार मृतक के पांच भाई है। मृतक शंकरलाल अस्वस्थ व अविवाहिता था। जिसके कारण वह अपने भाई के साथ ही रहता था। आरोप है कि श्रवण राम व उसकी पत्नी शिवप्यारी ने शंकर लाल के साथ मारपीट की, उसके सिर पर चोट मारी, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement