Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: वार्ड नं 35 के पार्षद पर फायरिंग! मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर में लगातार हो रही अपराध की घटनाओं के बीच अब एक पार्षद पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में पार्षद ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह है मामला:

घटना बीकानेर के सुदर्शना नगर, पवनपुरी इलाके की है। यहां वार्ड संख्या 35 के पार्षद मनोज बिश्नोई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि गिरधारी सिंह व अन्य उसे फोन पर गालियां दे रहे थे। वह बात करने समझाने उनके घर गया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बाद में छत पर चढ़कर फायर भी किये।

पुलिस ने लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामले में जांच शुरू की है। जांच एएसआई ईश्वर सिंह कर रहे हैं। घटना की वजह क्या है, इसके बारे में अभी पुलिस या पार्षद दोनों में से किसी पक्ष ने खुलासा नहीं किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement