Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सोने से मोटी कमाई झांसे में फंसा, 50 लाख की ठगी का हुआ शिकार

India-1stNews




बीकानेर: सोने से मोटी कमाई झांसे में फंसा, 50 लाख की ठगी का हुआ शिकार

सऊदी अरब से सोने के बिस्किट लाकर बेचने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक ने दूसरे से करीब पचास लाख रुपए ठग लिए। मामला अब मुक्ता प्रसाद नगर थाने में दर्ज हुआ है, जिसकी छानबीन की जा रही है।

पुलिस के अनुसार लालगढ़ रोड पर गुरुद्वारे के पास रहने वाले हसन अली ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि हसन ने गंगाशहर थाना क्षेत्र के मोहम्ममद आरिफ को पचास लाख रुपए दिए थे। इन रुपयों से मोहम्मद हसन ने सऊदी अरब से सोने के बिस्किट खरीदने और बीकानेर में बेचने का दावा किया था। बड़े मुनाफे का लालच दिया तो उसने पचास लाख रपुए नगद दे दिए। अब अर्से बाद भी न तो सोने के बिस्किट आए हैं और न रुपए ही वापस लौटाये गए हैं। आरोप है कि मोहम्मद आरिफ सोने के बिस्किट से हो रहे मुनाफे का हिस्सा भी नहीं दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) और 316 (4) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत कर रहे हैं। विदेश से अवैध रूप से सोना लाकर देश में बेचना भी अपराध है। ऐसे में पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि सोना आया या नहीं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement