Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मिला अज्ञात शव

India-1stNews




बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मिला अज्ञात शव

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के पैर में कैनुला लगा हैं वहीं पेट पर पट्टी बंधी है। ऐसे में लगता है कि वह हॉस्पिटल में इलाज लेने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचा था।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार- पांच पर अज्ञात शव की सूचना के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए सेवादारों को बताया गया। ऐसे में खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादारों ने मौके पर पहुंच शव को पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया।

इन सेवादारों में सोएब, हाजी जाकिर, हाजी नसीम, रमजान चूनगर, रमजान अली, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, आसूराम कच्छावा, राजकुमार खड़गावत आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562