Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: डकैती की योजना बना रहे लॉरेंस गैंग का शूटर कार्तिक जाखड़ सहित 5 गुर्गे गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: डकैती की योजना बना रहे लॉरेंस गैंग का शूटर कार्तिक जाखड़
सहित 5 गुर्गे गिरफ्तार




बीकानेर। डकैती की योजना बनाते लॉरेंस गैंग के पांच सदस्यों को डीएसटी और सदर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी हार्डकोर बदमाश है, जिन पर प्रदेश के कई जिलों में संगीन मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर पुलिस की मुखबिरी पर की गई। पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर पुलिस से पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि पांच व्यक्ति एक कार लेकर बीकानेर आए हुए हैं जो किसी संगीन वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस पर डीएसटी व सदर पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस ने देर शाम को बीएसएनएल ऑफिस के पास से छात्रावास की तरफ जाने वाली सड़क पर संदिग्ध कार को पुलिस के हथियाबंद जवानों ने घेरा। कार में पांच जने कार्तिक, निशांत, अमन, मनीष एवं लक्ष्मण सवार थे।

कार की तलाशी में एक पिस्टल, कारतूस, लाठियां बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी आदतन अपराधी है, जिनके खिलाफ नकबजनी, लूट, हत्या के प्रयास सहित अनेक संगीन मामले प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। वे कई मामलों में वांछित हैं। 

यह सभी लॉरेंस गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। आरोपी श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बताया कि वे रायसिंहनगर पेट्रोल पंप पर डाका डालने की योजना बना रहे थे। वे मंगलवार शाम को ही बीकानेर पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस आरोपियों को पकड़कर सदर थाने ले आई। कार, पिस्टल व कारतूस जब्त कर लिए गए हैं। एसआई जीतनराम की रही अहम भूमिका।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement