Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: होटल की आड़ में परोसा जा रहा जानवरों का मीट! शांतिभंग के आरोप में एक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ मंगलवार रात को डूंगरगढ कस्बे की बॉम्बे कालोनी में खासा हंगामा हुआ। यहां स्थित होटल पिंक सिटी में अवैध गतिविधियां होने का आरोप लगा कर मोहल्लेवासियों ने इस होटल को घेर लिया। मौके पर तनाव बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। कंट्रोल रूम बीकानेर से प्राप्त सूचना पर हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को जवानों के साथ मौके पर भेजा गया। 

पुलिस के अनुसार होटल के बाहर आक्रोशित मोहल्लेवासी एकत्र थे। मोहल्लेवासियों ने कहा कि होटल संचालक को कई बार समझाइश के बाद भी यहां तेज आवाज में डीजे बजाने, शराबियों द्वारा हुडदंग करना, झूठा खाना फेंकना, गंदगी फैलाना बंद नहीं किया जा रहा है। इस पर होटल का निरीक्षण किया गया तो होटल में एक छोटा स्विमिंग पुल, कुर्सियां थी व जगह जगह बियर की खाली बोतलें मिली। होटल संचालक बिग्गाबास निवासी साजिद पुत्र अब्दुल बहलिम इस दौरान उत्तेजित होकर होटल खुद का बताया गया व पैसे खर्च करने की बात कहते हुए ऐसे ही डीजे बजाने, लोगो को नचाने की बात कही। 

साजिद ने हो -हल्ला करते हुए मोहल्लेवासियों को धमकाया की मेरे खिलाफ पुलिस कैसे बुला ली तुम सब को देख लूंगा। उसे हंगामा मचाते देख पुलिस ने उसे बीएनएस धारा 170, 126, 135(3) में शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा। वही दूसरी ओर इस मामले में होटल में मीट परोसने का वीडियो भी मोहल्लेवासी वायरल कर रहे है।

मोहल्लेवासियों द्वारा होटल में अवैध तरीके से मीट परोसने, शराब बेचने, जिस्म फरोशी होने के आरोप भी लगाए जा रहे है। हालांकि पुलिस कार्यवाही में इन सब का कोई जिक्र नहीं है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement