Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: मोहल्ले में दो गुट आपस में भिड़े, ट्रॉमा सेंटर में भी खूब चले लात घुसे, 7 जने घायल

India-1stNews




बीकानेर: मोहल्ले में दो गुट आपस में भिड़े, ट्रॉमा सेंटर में भी खूब चले लात घुसे, 7 जने घायल

बीकानेर@ कोटगेट थाना इलाके में शनिवार देररात को दो गुट आपस में झगड़ पड़े, जिससे सात जने घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार फड़बाजार के गैर सरियों के मोहल्ले में आजम अली और शान मोहम्मद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में लाठियाँ लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। झगड़े में सात जने घायल होकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुँचे। यहाँ चिकित्सकों ने उनकी जाँच कर एक्सरे कराने के लिए भेजा। झगड़े में घायलों के पहुँचने के बाद दोनों पक्षों के लोग ट्रोमा सेंटर पहुँच गए। यहाँ एक्सरे रूम में एकबार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इनके झगड़े से एकबारगी एक्सरे रूम में अफरा तफरी मच गई मौजूदा पुलिस कर्मचारियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562