Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सर्राफा व्यापारी के बेग से लाखों के आभूषण चोरी, तो दूसरी सवारी के नगदी पार

India-1stNews




बीकानेर: सर्राफा व्यापारी के बेग से लाखों के आभूषण चोरी, तो दूसरी सवारी के नगदी पार

बीकानेर@ प्राइवेट ट्रेवल्स की बस में बीकानेर से जयपुर जा रहे एक सर्राफा कारोबारी के बेग से करीब 206 ग्राम सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ में हुई इस घटना में बीकानेर के रामपुरिया मोहल्ला निवासी सर्राफा कारोबारी के बस में रखे बैग से कोई अज्ञात जना सोने के जेवरात पार कर ले गया। परिवादी ने लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि बीकानेर में उसकी आभूषण कारोबार की फार्म है। शनिवार को सोने के जेवर बेचने के लिये राठौड़ ट्रेवल्स की बस में सवार होकर बीकानेर से जयपुर जा रहा था। उसके बैग में लगभग 206 ग्राम सोने के आभूषण थे। सुबह 7.30 उनको बस लक्ष्मणगढ़ में होटल हाईवे किंग हवेली रुकी। जहां वह चाय पीने के लिये उतर गया। 5 मिनट बाद जब वापस आया तो बस की सीट पर रखी उनकी बैग की चेन खुली हुई और बैग में रखे सोने के आभूषणों का बॉक्स भी गायब था। ऐसे में उन्होंने शोर किया तो बस के ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य सांवरिया भी वहां आई। सब ने अपना सामान चेक किया। तो पता चला कि एक अन्य सवारी के बैग से भी करीब 53 हजार रुपए गायब हैं। 

परिवादी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो संदिग्ध लोगों को बस से उतरते हुए भी देखा था। फिलहाल अब लक्ष्मणगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562