Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

लापरवाही: 8वीं कक्षा का स्टूडेंट पिस्तौल लेकर पहुंचा स्कूल, दादा के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews





एक प्राइवेट स्कूल की कक्षा 8 का छात्र घर से अपने दादा की लाइसेंसी पिस्तौल व कारतूस लेकर पहुंच गया। घटना बुधवार दोपहर स्कूल समय में हुई। साथी बच्चों ने बैग में पिस्तौल व कारतूस देखे तो कक्षा में हड़कंप मच गया। बात स्कूल प्रबंधन तक पहुंची। इसके बाद सदर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने नाबालिग से पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की ओर से सदर थाने में किशोर के लाइसेंस धारक दादा के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसआई राजेंद्र स्वामी को मामले की जांच सौंपी गई है।

सदर थानाधिकारी रमेशकुमार ने बताया कि 8वीं कक्षा का यह नाबालिग स्कूल में पिस्तौल व कारतूस के साथ निरुद्ध किया गया। यह पिस्तौल किशोर के दादा के नाम से जारी लाइसेंस पर खरीद की हुई है।

दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ रमेशकुमार ने बताया कि जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं, उनको अपने घरों में हथियार ताले में बंद करके रखने चाहिए। बच्चों तक हथियार पहुंचना गंभीर लापरवाही है। इसलिए पुलिस की अपील है कि लोग इस तरह की गलती को तत्काल ठीक करें और अपने अपने लाइसेंसी हथियारों को ऐसी जगह सुरक्षित रखें जहां तक घर में किशोर और बच्चों की पहुंच नहीं हो।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement