Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

शहरी क्षेत्र की पहली डिजिटल प्रिंटिंग मशीन का शुभारंभ

India-1stNews





शहरी क्षेत्र की पहली डिजिटल प्रिंटिंग मशीन का शुभारंभ

बीकानेर, 5 सितंबर। मॉडर्न स्टूडियो परिवार द्वारा मॉडर्न डिजिटल प्रेस में कोनिका मिनोलटा के पहले नए मॉडल का शुभारंभ पूजा अर्चना कर गुरुवार को किया गया।

प्रेस के शरद बिस्सा ने बताया कि इस मशीन से अब घंटों का काम मिनटों में उच्च क्वालिटी के साथ काफी किफायती दामों में हो सकेगा।

मशीन के शुभारंभ अवसर पर एलएन बिस्सा, जेठमल बिस्सा, जुगल किशोर बिस्सा, के के बोहरा, धर्मेन्द्र बोहरा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक हरि शंकर आचार्य अर्चना डिजिटल प्रेस के अशोक अग्रवाल, अमित अग्रवाल,चोरु लाल सुथार, पवन मूंधड़ा, शिव सुथार, प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल व्यास, रधु पारीक,  रामजी व्यास, वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्याम बिस्सा, बी जी बिस्सा, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, कैलाश आचार्य, शिक्षक नेता सुभाष जोशी, दिनेश चूरा, महेश महेश प्रकाश व्यास, विजय आचार्य पत्रकार नीरज जोशी, डॉ चन्द्र शेखर श्रीमाली, प्रियांशु आचार्य सहित प्रिंटिंग क्षेत्र के कस्टमर उपस्थित थे।




इस अवसर पर मॉडर्न स्टूडियो परिवार की ओर से आगंतुक अतिथियों का स्वागत श्याम बिस्सा, बी जी बिस्सा, राहुल एवं अंकित बिस्सा ने किया। पं. गिरधर ओझा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई।
    
पूजा अर्चना के बाद मिष्ठी, शिवांश एवं रावी ने मशीन का पर्दा हटाकर मशीन का शुभारंभ किया।
   
संस्थान के अंकित बिस्सा ने बताया कि प्रतिष्ठान में 36 बाई 100 इंच का प्रिंट, स्टीकर शीट एवं बड़े साइज के प्रिंट फ्रेमिंग सहित हाथों-हाथ सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement