Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: करंट की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल, पीबीएम मोर्चरी के आगे धरना, प्रशासन मौके पर

India-1stNews




बीकानेर जिले में करंट से एक व्यक्ति की मौत होने और दो के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पीबीएम हॉस्पिटल में मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है।

पूर्वमंत्री गोविंदराम मेघवाल इस धरने पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही उपखंड अधिकारी से लेकर पुलिस के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

यह है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना नापासर थाना के किलचू-कल्याणसर गांव की है। यहां एक खेत में ट्रांसफार्मर रखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसके लिये शट-डाउन लिया गया था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट चालू हो गया। झटका लगा और तीन को चोट पहुंची। इन्हें पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया लेकिन एक की जान चली गई। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

आक्रोश

नापासर थाना के एसआई जसवीर कुमार के मुताबिक मृतक का नाम महेन्द्र मेघवाल है। इसकी उम्र लगभग 28 साल है। इसके साथ ही जो दो चोटिल हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना बुधवार रात की है।

जानलेवा लापरवाही का आरोप, धरना-प्रदर्शन

दूसरी ओर पीबीएम हॉस्पिटल मोर्चरी के आगे मृतक के परिजन और क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने धरना दे दिया है। आक्रोश बढ़ता देख पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल भी धरनास्थल पर पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषी अधिकारियों केा तुरंत सस्पेंड किया जाए। मामले की जांच कर कार्रवाई करें और मृतक के परिजनों को मुआवाजा दिया जाए। इसके अलावा बिजली व कानून-व्यवस्था से जुड़ी कई अन्य मांगें प्रदर्शनकारी उठा रहे हैं।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562