Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

PBM में फिर हंगामा ! मरीज़ की मौत के बाद डॉक्टर्स के साथ बदसलूकी

India-1stNews




बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में गुरूवार को एक बार फिर मरीज के रिश्तेदार और रेजीडेंट डॉक्टर आमने-सामने हो गये। आरोप है कि एक मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने धक्कामुक्की और मारपीट की। डॉक्टर और मृतक के परिजन आमने-सामने हो गये।

घटना आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च एंड ट्रीटमेंट सेंटर की है। जहाँ ब्लड कैंसर से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों और डॉक्टरों के बात बढ़ने लगी तो रेजीडेंट डॉक्टर यहां हॉस्पिटल में एकत्रित हो गये। काफी मुश्किल से दोनों पक्षों को अलग-अलग किया गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने मारपीट की घटना पर नाराजगी जताते हुए काम छोड़ मेडिकल कॉलेज का रूख कर लिया। यहां प्राचार्य डा.गुंजन सोनी से मिले और एक बार फिर सुरक्षा से जुड़े मसले उठाये। कहा, आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही है। बार-बार कहने के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजार नहीं हो रहे।

प्राचार्य डॉ.गुंजन सोनी ने कहा, हॉस्पिटल के पूरे परिसर में कैमरे लगाने शुरू हो गये हैं। सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके साथ ही मरीजों के साथ आने वाले रिश्तेदारों की संख्या को लेकर भी जल्द कड़े निर्णय होंगे। रेजीडेंट्स की मांग पर डॉ.सोनी ने एक लिखित रिपोर्ट पुलिस को भेजी है। एफआईआर दर्ज कर शीघ्र एवं कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सदर पुलिस एक युवक को पकड़कर थाने लाई है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562