Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर जेल में तंबाकू और मोबाइल फोन पहुंचाने का मामला, दो जेलकर्मियों को किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर जेल में तंबाकू और मोबाइल फोन पहुंचाने का मामला, दो जेलकर्मियों को किया गिरफ्तार

बीकानेर@ केन्द्रीय कारागार में धूम्रपान सामग्री के पैकेट व मोबाइल फेंकने का मामला में पुलिस ने एक बंदी और एक अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया है। आज दो जेलकर्मी शीशराम सैनी और कपिल सुथार को गिरफ्तार किया गया। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में अब तक पांच लोग को गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ गोविन्द सिंह ने बताया कि जेल के पास ढाबा संचालित करने वाले राम अवतार बन्ना एवं एक बंदी श्रवण सिंह सोढ़ा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 12 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है।


यह है मामला
बीकानेर केन्द्रीय कारागार में तीन सितंबर को बैरक नंबर एक के पास जेल प्रहरियों को एक पैकेट मिला। वहीं, बैरक संख्या तीन की छत पर 13 पैकेट व 10 पैकेट जमीन पर पड़े मिले, जिन पर टेप की हुई थी। पैकेटों में दो मोबाइल, पावर वटी आयुर्वेदिक औषधि के 10 पैकेट, 140 जर्दा पैकेट थे, जिन्हें जब्त किया गया था। चाय का ढाबा अतिक्रमित जमीन पर बना हुआ था। इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद यूआईटी की मदद से ढाबे पर बुलडोजर चलाया गया था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement