Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: रुपये देने के बाद भी नही दी गाड़ी, चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: रुपये देने के बाद भी नही दी गाड़ी, चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बीकानेर@ गंगाशहर थाने में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला आरकेसी बिल्डकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोखा रोड के डायरेक्टर श्रीराम सियाग ने संतोष सिंह राजपुरोहित, सुनील राजपुरोहित, विष्णु व व्यावर निवासी साहिल शर्मा के खिलाफ दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसने आठ लाख रुपए सुनिल कुमार राजपुरोहित के खाते में दिनांक 09 नवंबर 2023 को आरकेसी बिल्डकॉन इंडिया प्रा.लि. के खाते से कर दिये। उसके बाद समय बीत जाने पर भी उसे गाड़ी उपलब्ध नहीं करवायी। उसके बाद सुनिल कुमार राजपुरोहित द्वारा एक मार्च 2024 को 90 हजार रुपए व 28 मार्च 2024 को एक लाख 50 हजार रुपए, कुल मिलाकर दो लाख 40 हजार रुपए वापस खाते में कर दिये, परंतु बाकि पांच लाख 60 हजार रुपए उसके द्वारा बार-बार मांगने पर भी नहीं दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement