Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: फ़्रेंड्स क्लब का सेवा शिविर आज से, गौतम चौक से पैदल यात्रा संघ हुआ रवाना

India-1stNews




फ़्रेंड्स क्लब का सेवा शिविर आज से,

गौतम चौक से पैदल यात्रा संघ हुआ रवाना




बीकानेर@ रुणिचा जाने वाले पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई जाने वाली सेवा जत्थो की बीकानेर से रवानगी शुरू हो गई है। फ़्रेंड्स क्लब सेवा संस्था, पाबु चौक, गंगाशहर की ओर से इस साल भी पैदल यात्रियों के लिए सेवा लगाई जा रही है। यह सेवा बीकानेर से 110 किलोमीटर माइल स्टोन पर लगाई जाएगी। 

भंडारा के सेवादार लक्की गहलोत ने बताया कि सेवा में चाय, नाश्ता, पानी, भोजन, मेडिकल की सुविधा, स्नान की सुविधा और यात्रियों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। खुला भण्डारा  सेवा जत्थो की रवानगी 1 सितंबर को सुबह रवाना हुवे।

गौतम चौक से संघ रवाना

इधर अल सुबह बाबा की ज्योत कर बाबा रामदेव भक्त मण्डल के पद यात्रियों का जथा अपने बाबा के जयकारों की गूँज में डीजे के साथ पैदल यात्रा प्रारंभ कर ली है। 

कार्यकरणी सदस्य श्री मोहन सैन ने बताया कि इस बार भी संघ में युवाओं सहित महिलाओं ने पैदल यात्रा में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। 200 यात्रियों सहित सेवार्थी बाबा की ज्योत कर संघ सदस्य रवाना होगये। यात्रा 7 दिनों में पूर्ण कर बाबा के दर्शन करंगे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement