Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

विप्र फ़ाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार पाईवाल, पारीक व पीपलवा सहित कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

India-1stNews





विप्र फ़ाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार पाईवाल, पारीक व पीपलवा सहित कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

बीकानेर 1 सितंबर 2024 - विप्र फाउंडेशन बीकानेर संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में गजनेर रोड़ स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में सक्रिय विप्र बन्धुओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 

प्रदेश संगठन मंत्री दीपक हर्ष ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित की अनुमोदन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्रा व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा की अनुशंसा पर  युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष  मुकेश पुरोहित ने  युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें पंकज पीपलवा को संगठन महामंत्री , नवनीत पारीक को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही 6 उपाध्यक्ष, 3 सचिव, 3 सह सचिव, 2 खेल प्रकोष्ठ,  आई टी टीम सहित कई आमंत्रित सदस्यों आदि को जिम्मेदारियां दी गई।

इस क्रम में पूर्व में विजय पाईवाल को युवा प्रकोष्ट का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 




पुरोहित ने बताया की सभी युवा साथियों की समाज के प्रति निष्ठा व कार्य करने की लगन को देखते हुवे जिम्मेदारियां दी गई है। तथा साथ ही यह संकल्प भी दिलाया गया की समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने में लगातार कार्य करेंगे तथा संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement