Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत

India-1stNews





बीकानेर में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन दुर्घटना के नये समाचार सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक्सीडेंट में घायल दो लोगों की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें से एक व्यक्ति की कोडमदेसर मेले जाते समय दुर्घटना से मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति जयपुर रोड पर दवाई लेने जाते वक्त घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

कोडमदेसर जाते वक्त कल्ला पंप के पास दुर्घटना

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेलीवाड़ा में रहने वाले योगेश सिरोही ने बताया कि उसका भाई कोडमदेसर मेले जा रहा था। रास्ते में कल्ला पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल स्थिति में ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। नयाशहर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्रसिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

दवाई लेने जा रहा था, एक्सीडेंट में मौत

बल्लभ गार्डन निवासी अमरसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जयपुर रोड से ऑटो में दवाई लेने जा रहे आशुसिंह जिस ऑटो में सवार थे उसे खाटूश्याम मंदिर के पास स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। घायल आशुसिंह को पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना के हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement