Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: डंपर और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर, डंपर चालक की हुई मौके पर मौत....

India-1stNews




बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर रोड एक्सीडेंट कम नहीं हो रहे। बुधवार को लगातार तीसरे दिन इस रोड पर सड़क एक्सीडेंट हुआ है। देर रात एक ट्रक और डंपर के आमने-सामने टकराने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है।

बीकानेर के नौरंगदेसर और रायसर के बीच ये सड़क हादसा हुआ है। नापासर थाना क्षेत्र में आने वाले इस मार्ग पर देर रात करीब ग्यारह बजे ट्रक और डंपर दोनों स्पीड से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों आमने-सामने जोरदार टकरा गए। तेज धमाके के साथ दोनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक वाहन के चालक सुमेर सिंह पुत्र सोहन सिंह (56) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों में घायल दो जनों को नापासर सीएचसी भेजा, जहां से एक को पीबीएम अस्पताल रैफर करने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को रोड से हटाया।

बीकानेर-जयपुर रोड पर इससे पहले कल अल सुबह एक कार ने तीन महिलाओं को कुचल दिया था, जिसमें दो की मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562