Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के साथ बेरहमी से मारपीट, एसपी भी पहुंची ट्रॉमा सेंटर

India-1stNews




बीकानेर: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के साथ बेरहमी से मारपीट, एसपी भी पहुंची ट्रॉमा सेंटर

बीकानेर@ पवनपुरी में लिव इन में रहने वाली महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देर रात इस महिला को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने स्वयं पहुंचकर डॉक्टरों से पूरी रिपोर्ट ली। महिला जिस शख्स के साथ रहती थी, उसी ने पिटाई कर दी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया- महिला के साथ उसके साथ रहने वाले शख्स ने मारपीट की है। जिसका मामला दर्ज किया जा रहा है। महिला के शरीर पर फिलहाल गंभीर चोट सामने नहीं आई है। उसके शरीर पर कई जगह खरोंच व अन्य चोट है। महिला रोग विशेषज्ञ को रात को ही बुलाकर उसका परीक्षण करवाया गया। जहां स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन चोट के निशान जरूर है। सवाई सिंह राजपुरोहित नामक युवक पर मारपीट का आरोप है। थानाधिकारी सुरेश ने बताया कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने उसके साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम ट्रॉमा सेंटर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़िता के हाल जाने। युवती लिव-इन में रहती है। महिला के साथ लोहे की रॉड से मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। महिला का इलाज शुरू हो गया है। व्यास कॉलोनी पुलिस ने रात को ही मौके पर पहुंचकर मारपीट के आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। मकान की भी तलाशी ली जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562