Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

घर की खुशियों को दो बहनों ने बदल डाला मातम में, ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी

India-1stNews




घर की खुशियों को दो बहनों ने बदल डाला मातम में, ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी

एक बहिन की शादी उससे बड़ी उम्र के लड़के से हो रही थी। दो बहिनों को यह बर्दाश्त नहीं थी। उन्होंने शादी रुकवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार दोनों ने मिलकर 13 साल के भतीजे का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शादी की संगीत संध्या में जाकर नाचने लगी। थोड़ी देर में जब हत्या का पता चला तो शोक छा गया। शादी के कार्यक्रम रूक गये।

पांच दिन तक पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने की मशक्कत करती रही। आखिरकार जब हत्या के आरोपी और कारण सामने आये तो जानकर सभी हैरान रह गये। दोनों बुआओं को गिरफ्तार किया गया है।

दिल दहला देने वाली यह घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगाानगर जिले में पदमपुर इलाके के गांव 06 ईईए की है। एसपी गौरव यादव ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी बहिनों की जुबानी जो कहानी सामने आई वह कुछ यूं बताई है। श्यामलाल ओड की दो बेटियों 24 वर्षीय अंजू और 19 वर्षीय मोनिका को 13 साल के बालक समर्थसिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दोनों ने बताया है कि हमारी बहिन की शादी एक बड़ी उम्र के लड़के से हो रही थी। कोशिशें के बावजूद रुकवा नहीं पाये तो शादी टालने के लिए 13 वर्षीय भतीजे समर्थसिंह का गला घोंट कर मार दिया।

वारदात ए अंजाम

घटना 09 सितंबर की है। घर में विवाह संगीत चल रहा था। भतीजा समर्थसिंह भोले स्वभाव का था। दोनों बहिनें उसे टायलेट में ले गई। वहां जाकर रस्सी से गला घोंट दिया। वह तड़पता रहा लेकिन प्राण निकलने तक नहीं छोड़ा। मारने के बाद दोनों विवाह संगीत में आकर नाचने लगी। देर रात इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के चाचा कलवंत ने पुलिस को रिपोर्ट दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement