Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:दो हादसों में दो जनों की मौत

India-1stNews




बीकानेर:दो हादसों में दो जनों की मौत

बीकानेर में पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग हादसों में दो जनों की जान चली गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


बज्जू थाना इलाके में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से गिरने से मौत हो गई। करवड़,जोधपुर निवासी 60 वर्षीय केसूराम पुत्र मेहराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 55 वर्षीय मालाराम जाट आरडी 860 पर परबतसिंह के खेत में गायों की रखवाली करता था। 22 सितबंर को सुबह 11 बजे को नत्थूराम रेवंताराम के साथ ट्रेक्टर पर बैठकर आरडी 961 जा रहे थे। अचानक गड्ढा आने पर मालाराम ट्रेक्टर से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग की जांच थानाधिकारी आलोकसिंह करेंगे।

कीटनाशक के असर से गंवाई युवक ने जान

गजनेर थाने में नोखा दैया निवासी महेंद्रसिंह पुत्र कालूसिंह राजपूत ने रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई प्रेमसिंह 21 सितंबर को शाम 4 बजे खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते हुए अचानक बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर गए और भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। 22 सितंबर को करीब दोपहर 2 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी राकेश स्वामी को दी है और शव का पीएम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562