Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सरपंच, पुत्र सहित सभी आरोपियों को किया न्यायालय में पेश, भेजे गए जेल

India-1stNews




बीकानेर@ बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ हुई मारपीट प्रकरण व ग्राम पंचायत में लगी अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां चारों को बीकानेर जेल भेजने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्री नारायण शुक्ला के साथ हुई मारपीट के आरोपी सरपंच अमराराम गांधी व उनके पुत्र बुधराम तथा ग्राम पंचायत भवन में लगी अंबेडकर प्रतिमा को खंडित करने के आरोपी हनुमान व नरसाराम को आज न्यायालय में पेश किया गया जहा न्यायालय ने सभी की जमानत रद्द करते हुए आरोपियों को जेल भेजने के निर्देश दिए। सरपंच सहित उसके पुत्रों व दोहिते पर राजकार्य में बाधा, सरकारी सम्पति को नुकसार, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास सहित कई आरोपों में दो अलग अलग मामले बिजली विभाग के जेईएन एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारी द्वारा दर्ज करवाए गए थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562