Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: प्लास्टर फैक्ट्री मे नरेंद्र सिंह भाटी हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार , अब तक तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर के जामसर थानाक्षेत्र में रिको इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित गोदारा प्लास्टर फैक्ट्री में एक नरेन्द्र सिंह की युवक की पीट पीट कर हुई हत्या के मामले में जांच अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार ने श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाडेला निवासी एक व्यक्ति के साथ तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि फैक्ट्री मालिक एवं गांव बाड़ेला निवासी रामप्रताप गोदारा को, राजीयासर थानाक्षेत्र के गांव डीडवाना निवासी कृष्णलाल जाट को एवं छतरगढ़ के गांव करणीसर महादेववाली निवासी भागीरथ गोदारा के गिरफ्तार किया गया है। इनमसें से आरोपी भागीरथ को 2 सितम्बर को एवं रामप्रताव व कृष्णलाल को 3 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है एवं पुछताछ की जा रही है। विदित रहे कि इस मामले में बीकानेर के विरोध प्रदर्शन भी हुआ था एवं मृतक की पत्नी को सोलर प्लांट में नौकरी व 26 लाख रुपए के मुआवजे के बाद प्रदर्शन शांत हुआ था। मामले में तत्कालीन जामसर थानाधिकारी को लाईन हाजीर भी कर दिया गया था। इस मामले में मृतक नरेन्द्र सिंह के भाई गोपालसिंह ने फैक्ट्री मालिक रामप्रताप व उसके पिता किसनाराम मुनीम भागीरथ, मुकेश, किसनलाल व गिरधारी के खिलाफ नामजद हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562