Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बाइक सहित दो युवक गिरे खुले नाले में, राहगीरों ने चिल्लाने पर निकाला बाहर

India-1stNews



बीकानेर: बाइक सहित दो युवक गिरे खुले नाले में, राहगीरों ने चिल्लाने पर निकाला बाहर 

बीकानेर में रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक नाले में गिर गए। युवकों को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन बाइक नाले में ही पड़ी रही, जिसे 20 घंटे बाद गुरुवार को नगर निगम की जेसीबी से बाहर निकाला गया।

बीकानेर के साजिद अपने भाई अब्दुला के साथ बारिश के बाद काम पर जा रहा था। रेलवे क्रासिंग के पास मटका गली से होकर निकल रहा था। तभी अचानक बाइक सहित नाले में जा गिरा। दरअसल, नाले के चारों तरफ किसी तरह की बेरिकेडिंग नहीं थी। बारिश के कारण पानी से नाला उफान पर था। ऐसे में वाहन चालक को पता ही नहीं चला और सड़क से नाले में पहुंच गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने दोनों भाइयों को बाहर निकाल लिया। ये घटना पास ही के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से बाइक को बाहर निकाला। इसके बाद साजिद को बाइक सौंपी। साजिद का कहना है कि कई जगह से बाइक को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि उसे व उसके भाई को ज्यादा चोट नहीं आई। क्षेत्र के लोगों ने इस नाले को बंद नहीं करने पर विरोध जताया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562