Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: देर रात जबरन केक लगाने पर हुआ विवाद, पुलिस ने युवकों को किया राउंडअप

India-1stNews




बीकानेर: देर रात जबरन केक लगाने पर हुआ विवाद, पुलिस ने युवकों को किया राउंडअप


बीकानेर में देर रात्रि कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनगिरि कुआं इलाके में जबरदस्ती केक लगाने की बात को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनारी कुआं इलाके में कुछ युवक रोड पर चलते राहगीरों के जबरदस्ती केक लगा रहे थे साथ ही हुड़दंग कर रहे थे। इस दौरान आरोप है कि कुछ युवतियों के साथ छेड़छाड़ की गई और राह चलते युवकों के साथ मारपीट भी की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक समुदाय के युवको द्वारा किए जा रहे इस माहौल के चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घटना की जानकारी मिलने के साथ ही विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास और देहात जिला अध्यक्ष जसराज सींवर भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई की और मौके पर नया शहर व कोतवाली एसएचओ व सीओ सिटी भी पहुंचे। अब तक तीन आरोपियों सहित 7 लोग पुलिस की हिरासत में लिया है। जिसमें एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement