Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

India-1stNews




बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव


बीकानेर@ रेलवे ट्रेक के पास एक शव मिलने का मामला सामने आया है। वही ट्रैन की चपेट में आने से एक युवक की मौत की मर्ग भी दर्ज की गई है। 

घटना देशनोक पालना के बीच रेलवे ट्रेक की है। जहां अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते आरपीएफ़ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव ट्रैक पर लहूलुहान हालत में मिला। आशंका जतायी जा रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत 

घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मृतक के पिता ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कायम नगर निवासी महबुब पुत्र मोहम्मद ने बताया कि उसका पुत्र अकरम (26) जो कि एक अगस्त को आठ बजे घर से निकला था। उसके बाद सूचना मिली कि छह नंबर फाटक के पास पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से उसके पुत्र अकरम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement