Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए मनीष लांबा

India-1stNews




यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए मनीष लांबा

बीकानेर। विश्वास सामाजिक सरोकार संस्थान की तरफ से आयोजित यूथ आइकॉन अवार्ड 2024 का आयोजन होटल पार्क पैराडाइज में किया गया। जिसमे बीकानेर शहर के युवा उद्यमी और मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बीकानेर के अध्यक्ष मनीष लांबा को यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्वर्णकार समाज के महामंत्री मेघराज मौसूण ने बताया की  बीकानेर में सामाजिक स्तर के कार्यों में प्रमुख रूप से आगे रहकर शहर के विकास के लिए कार्य करने पर मनीष लांबा को यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यूथ आइकॉन के रूप में सम्मानित होने पर मनीष लांबा ने कहा, "बीकानेर के यूथ आइकॉन के रूप में सम्मानित होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है और समाज को बेहतर बनाने के लिए काम करने के मेरे इरादे को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है।"

उन्होंने आगे कहा, "में युवाओं के माध्यम से, मैं एक बढ़ते, गतिशील और उभरते नए बीकानेर की आकांक्षाओं, महत्वाकांक्षाओं और मूल्यों को दर्शाना चाहता हूँ। समाज और शहर की समस्याओं को चुनकर उनकी स्क्रिप्ट और विषय चुनकर  मेरी कोशिश हमेशा अपने शहर के लोगों से जुड़ने और हर अवसर पर यथास्थिति को चुनौती देने की रही है। बिजनेस और सामाजिक कार्यों  के माध्यम से, मैं लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता हूँ, उनके दिलों को खुशियों से भरना चाहता हूँ, उन्हें एक साथ लाना चाहता हूँ और दुनिया को बताना चाहता हूँ कि  हमारा युवा कितना जीवंत है।"

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement