Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

नवदीप बीकानेरी का नया भजन “लाइट्याँ करे झम झम” हुआ लाँच

India-1stNews




बीकानेर के लोकप्रिय गायक नवदीप बीकानेरी का भैरूनाथ बाबा का नया भजन “लाइट्याँ करे झम झम” इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा हैं। एक दिन पूर्व ही इस भजन को लॉन्च किया गया। गोविंद सारस्वत के जिजीवाला ग्रुप ने इस भजन को प्रस्तुत किया है। भजन को कलमबद्ध और स्वरबद्ध स्वयं नवदीप बीकानेरी ने किया है। सहयोगी कलाकार अनिता मोहता ने भी स्वर दिए है।

बता दें कि नवदीप बीकानेरी हर साल भादवे के मेले से पूर्व अपने चाहने वालो के लिए भजन लॉन्च करते रहे है। नवदीप बीकानेरी पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से अपने भजनों के माध्यम से पश्चिमी राजस्थान में बेहद लोकप्रिय बने हुए है। नवदीप बीकानेरी का अगला भजन भी पूनरासर मेले पर आ रहा है। जिसकी उनके फैंस को काफी डिमांड है।इसके साथ ही भादवे के महीने में नवदीप बीकानेरी के जागरण में लाखों की भीड़ जुड़ती है। आप भी नवदीप बीकानेरी के नए भजन को नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सुन सकते है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement