Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कलियुग में दरकते रिश्तों की दास्तां...विधवा मां को प्रताड़ित कर रहे बेटे और पत्नी, वैसे तो करोड़ों की मालकिन है माता, लेकिन..

India-1stNews






मां ने मांगी बेटे और पुत्रवधु से सुरक्षा, मारपीट और गाली- गलोच करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

बीकानेर@ कहावत है कि कलयुग में किसी का कोई  मां-बाप है तो वह पैसा ही है। वर्तमान में पैसा जुल्म की जड़ बनता जा रहा है। इसके चलते रिश्ते भी शर्मसार हो रहे हैं। हालात यह हो रहे हैं कि जन्म देने वाली मां को भी अपने पुत्र से रक्षा की भीख पुलिस प्रशासन से इमदाद लेकर मांगनी पड़ रही है। वह भी कब जब पुत्र धन हड़पने के लिए अपनी मां को गाली- गलोच से ऊपर उठकर मारपीट और जान से मारपीट करने की धमकी देने लगे। कुछ ऐसा ही वाकया पुरानी जेलरोड निवासी प्रतिष्ठित कोचर परिवार के साथ घटित हो रहा है। जहां  करीब 66 वर्ष की सीनियर सिटीजन विधवा महिला विनोद देवी कोचर ने अपने पुत्र दिनेश कोचर ओर पुत्रवधु सिम्मी कोचर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वयं प्रस्तुत हो पुलिस अधीक्षक से अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाते हुए सुरक्षा देने और पुत्र को पाबंद करने की मांग की है। इस संबंध में दिये गए प्रार्थना पत्र में प्रार्थी ने बताया है कि उनका दस दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ है। मकान में आने-जाने के लिए लिफ्ट लगी है, उसके प्रयोग में बाधा उत्पन्न करते हैं, निजता का हनन करते हुए कमरे के आगे कैमरे लगा दिए हैं, हर आने -जाने वाले रिश्तेदारों पर  नजर रखी जाती है, उन्हें तंग- परेशान किया जाता है। दिनेश कोचर के पास पिस्तौल बताई जा रही है, जिसके चलते वह विनोद देवी कोचर को जान से मारने की धमकी तक दे चुका है। इसके चलते महिला घबराई हुई है। विनोद देवी ने पुलिस से पैसे लेकर सुरक्षा देने की मांग का ज्ञापन सौंपा है। 

बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रसिद्ध उद्यमी चन्द्रकुमार  कोचर का निधन हो गया था। कोचर के दो पुत्र हैं। एक अमेरिका में डॉक्टर बताया जा रहा है और दूसरा पुत्र उनके काम-काज देखता है। चन्द्रकुमार कोचर के निधनोपरान्त उनकी बेशकीमती जमीनों और जायदाद के लिए घर में झगड़ा-फसाद हो गया। इसके चलते मां ने पुत्र के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को संबंधित पुलिस थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। जहां आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। बुधवार को आरोपी दिनेश कोचर को पाबंद कर जमानत दी गई है। दिनेश कोचर की मां विनोद देवी कोचर का कहना है कि उसके पुत्र का गैंगस्टर रोहित गोदारा से संबंध है और इस संदर्भ में मामला भी दर्ज  है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement