Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अब पशुओं को खुला छोड़ा तो होगी कार्रवाई

India-1stNews




बीकानेर: अब पशुओं को खुला छोड़ा तो होगी कार्रवाई

बीकानेर, 26 नवंबर। नगर निगम द्वारा समस्त नगरीय क्षेत्र में पशुपालकों को अपने पशुओं को खुला ना छोड़ने की अपील जारी की गई है। नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में पशुपालकों द्वारा पशुओं को खुला छोड़ देने की स्थिति में  आम जन को असुविधा होती है। साथ ही पशु अपशिष्ट गोबर इत्यादि का निस्तारण भी स्वयं करें, सीवरेज में गोबर का पानी न छोड़ें। सीवरेज में गोबर का पानी छोड़े जाने से सीवरेज लाइन बंद होने की आशंका बनी रहती है। ऐसा करते पाए जाने पर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी तथा संबंधित के पशु भी जब्त किए जा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement