Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दिन दहाड़े बाइक सवार युवकों पर हमला, पुलिस का रही बदमाशों की तलाश

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में कैंपर सवार कुछ बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को बीच बाजार हमला कर घायल कर दिया। विवाद में केंपर की चपेट में आने से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनाज मंडी के पास दो युवक बाइक से जा रहे थे तभी तेज गति से आई एक केंपर ने बाइक सवार युवकों पर हमला बोल दिया। हमले के बाद बाइक सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लूणकरणसर थाना पुलिस ने कैंपर से तलवार भी बरामद की है। घटना के समय अनाज मंडी के आसपास काफी भीड़ थी, लेकिन लोगों में खौफ होने के कारण किसी ने भी बीच-बचाव का प्रयास नहीं किया। अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement